पंजाब के फरीदकोट के सैदे गांव के खेतिहर मजदूर ने राज्य लॉटरी का डेढ़ करोड़ रुपये का पुरस्कार जीता. आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की अचानक किस्मत चमकी लेकिन बदमाशों से लूट और फिरौती का डर सताने लगा. परिवार सुरक्षा के डर से घर में ताला लगाकर किसी अज्ञात जगह चला गया, पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिया.