दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सिख फॉर जस्टिस के दो स्लिपर सेल सदस्यों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने 26 जनवरी से पहले दिल्ली में खालिस्तान समर्थक नारे लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी. आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा से दो लाख रुपये देकर बलजिंदर और रोहित को इस साजिश में शामिल किया था.