कांग्रेस ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम और बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है. असम की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी होंगी. पहली बार गांधी परिवार से किसी को यह पद मिला है. सांसद इमरान मसूद को भी असम की स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल किया गया है जो प्रियंका गांधी के साथ काम करेंगे.