राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कोलकाता यात्रा के दौरान मुख्य सड़कों पर अस्थायी ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए गए हैं. 30-31 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कुछ मार्ग पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद रहेंगे. सभी मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और ट्राम, टैक्सी तथा निजी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा.