राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनके पूर्ववर्तियों को मिले 250 से अधिक उपहारों की नीलामी की जा रही है. नीलामी में दस हजार रुपये के दुर्लभ बैंक नोट और दोतरफा विंटेज रेलवे घड़ी जैसी अनूठी वस्तुएं शामिल हैं. राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि नीलामी से प्राप्त आय महिलाओं और बच्चों के सशक्तीकरण कार्यक्रमों में खर्च होगी.