प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से 8 दिन तक पांच देशों की यात्रा पर रहेंगे. यात्रा का उद्देश्य ग्लोबल साउथ के देशों से भारत के संबंधों को मजबूत करना है. मोदी पहली बार घाना जा रहे हैं, तीन दशकों में भारतीय पीएम की यह पहली यात्रा है. पीएम मोदी 5-8 जुलाई तक ब्राजील में रहेंगे, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.