प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में पांच हजार चार सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में लोकार्पित परियोजनाएं संपर्क और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहायक होंगी. प्रधानमंत्री ने जनसभा में अपनी वाणी को विराम देते हुए कहा कि आगे की बातें वे दूसरे मंच पर करेंगे.