पीएम मोदी ने दुर्गापुर में पांच हजार चार सौ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. पीएम ने बंगाल के औद्योगिक क्षेत्रों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए पलायन और बेरोजगारी की समस्या बताई. पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल देश के शीर्ष औद्योगिक राज्यों में तेजी से विकसित हो सकता है.