प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे 'पीएम किसान योजना' की शुरुआत, किसानों के खाते में जाएंगे 2 हजार रुपये
India
Updated: Feb 24, 2019
प्रधानमंत्री किसान योजना की शुरुआत रविवार 24 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे. इस योजना के तहत दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को पहली किश्त के दो हजार रुपये दिए जाएंगे. किसानों को साल तीन किश्त के जरिए 6 हजार रुपये दिया जाएंगे. ये राशि बैंकों से सीधे उनके खातों में पहुंचाई जाएगी. पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर कर इस योजना की शुरुआत करेंगे
Read more