PM मोदी, सोनिया गांधी, राहुल समेत कई नेताओं ने संसद हमले की बरसी पर शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी. वर्ष 2001 के संसद हमले में आतंकियों ने संसद परिसर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की और देश को दहलाया था. सुरक्षा बलों ने आतंकियों से मुठभेड़ कर आतंकियों को मार गिराया और बड़ा हादसा टाल दिया था.