अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने पाकिस्तान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों से जुड़े नए खतरों को उजागर किया है. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के गुप्त परमाणु प्रसार के लंबे इतिहास और खतरे पर अपनी चिंता व्यक्त की है. रिपोर्ट में चीन, रूस, उत्तर कोरिया, ईरान और पाकिस्तान की मिसाइल प्रणालियों के विकास का उल्लेख किया गया है.