समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के इटावा में केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर केदारेश्वर मंदिर का निर्माण कराया है. केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित समाज ने इस निर्माण को धार्मिक परंपराओं का उल्लंघन बताते हुए कड़ा विरोध जताया है. तीर्थ पुरोहितों ने सपा प्रमुख के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और उनके घर के बाहर विरोध करने की चेतावनी दी है।