भारत ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत पर ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, "खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर. परिणाम वही- जीता भारत, हमारे क्रिकेटरों को बधाई."