बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा ने कांग्रेस और शशि थरूर के बीच कथित कड़वाहट पर लोकसभा में तंज कसा. बीजेपी सांसद ने कहा कि मेरे मित्र शशि थरूर बहुत अच्छा बोलते हैं, लेकिन उनकी पार्टी उन्हें बोलने नहीं देती है. सांसद पांडा ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि थरूर को देशहित में बोलने से कोई रोक नहीं पाया.