ओडिशा के कटक में एक इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ. आरोपी स्कूल बस का ड्राइवर है जिसे घटना के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा. घटना सुनसान इलाके में तब हुई जब बस अपने नियमित रूट पर स्कूल ले जा रही थी.