ओडिशा के पूर्व CM नवीन पटनायक को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में बेचैनी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने उनकी प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है और स्वास्थ्य स्थिति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. अस्पताल प्रशासन जल्द ही नवीन पटनायक की स्वास्थ्य स्थिति पर आधिकारिक बयान जारी करने की संभावना है.