दिल्ली-NCR के मुंडका-बक्करवाला टोल पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो तकनीक का पहला बैरियर-लेस टोल सिस्टम लागू हो गया. MLFF प्रणाली में कैमरे वाहन की नंबर प्लेट पढ़ FASTag खाते से राशि स्वतः काटते हैं, जिससे वाहन रुकता नहीं है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि देशभर के टोल प्लाजा पर इस तकनीक से 7000 करोड़ रुपये की बचत संभव है.