भाजपा ने सोनिया गांधी के वीबी-जी-राम जी अधिनियम पर दावों को राजनीतिक कल्पना और गलत व्याख्याओं पर आधारित बताया. भाजपा ने कहा कि नया कानून मनरेगा का विध्वंस नहीं बल्कि ग्रामीण रोजगार की प्रणाली में आवश्यक सुधार है. अमित मालवीय ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने वीबी-जी राम जी अधिनियम नहीं पढ़ा है.