NIA ने CRPF से बर्खास्त ASI मोती राम जाट के खिलाफ जासूसी का आरोप लगाते हुए चार्जशीट दाखिल की है. आरोपी पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से पैसा लेकर संवेदनशील सुरक्षा बलों की जानकारी लीक करने का गंभीर आरोप है. NIA ने आरोपी को मई में गिरफ्तार कर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में विभिन्न कानूनों के तहत मुकदमा दर्ज किया.