मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद छह बच्चों में HIV संक्रमण की पुष्टि हुई है राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस गंभीर घटना पर सभी राज्यों को चार सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है सतना में HIV पॉजिटिव पाए गए बच्चों का थैलेसीमिया का इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान ब्लड ट्रांसफ्यूजन हुआ था