अमेठी में रूस के सहयोग से विकसित एके-203 राइफल दुनिया की सबसे अत्याधुनिक राइफलों में से एक है. इसे शेर राइफल नाम दिया गया है. एके-203 असॉल्ट राइफल एके सीरीज़ की सबसे घातक राइफल है. एके-47 और एके 56 की तुलना में यह बेहद एडवांस है. ये राइफल एक मिनट में 700 गोलियां दाग सकती है. इसकी रेंज 800 मीटर तक है यानी आमने-सामने की मुठभेड़ में इसका इस्तेमाल अधिक हो सकेगा.