शंघाई एयरपोर्ट पर भारत की महिला को घंटों हिरासत में रखने के मामले में चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है. चीन ने अपने रिएक्शन में अरुणाचल को मान्यता नहीं देने की बात कही है. चीन ने महिला के साथ बदसलूकी से इनकार किया. चीन ने कहा कि सीमा निरीक्षण अधिकारियों ने कानूनों और नियमों के अनुसार जांच प्रक्रिया अपनाई.