नेपाल में आगामी संसदीय चुनाव के दौरान सीमा चौकियों को 72 घंटे के लिए बंद करने पर भारत और नेपाल ने सहमति जताई. बीरतनगर में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल और भारत के सशस्त्र सीमा बल के बीच सुरक्षा समन्वय बैठक आयोजित हुई. चुनाव के दौरान अवांछित तत्वों की घुसपैठ रोकने और सीमा नियंत्रण कड़ा करने पर दोनों पक्षों ने जोर दिया.