NDTV GST Conclave में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी सुधारों पर खुलकर बात की. निर्मला सीतारमण ने साफ कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि कंपनियां इसका फायदा लोगों तक जरूर पहुंचाएंगी. जीएसटी बदलावों से राज्य सरकारों के रेवेन्यू नुकसान पर कहा कि केंद्र नोटों से भरा सूटकेस लेकर नहीं बैठा है.