गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनावों से पहले तेजस्वी यादव के नौकरी वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी. अमित शाह ने रोजगार और नौकरी में अंतर बताते हुए रोजगार को कुटीर उद्योग और एमएसएमई से जोड़कर समझाया. तेजस्वी यादव ने हर परिवार को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था जिसे अमित शाह ने आर्थिक रूप से असंभव बताया.