ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर अपने संदेह व्यक्त किए हैं. पटनायक ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को पत्र लिखकर राज्य के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा की मांग की. उन्होंने विधानसभा का सत्र बुलाकर ओडिशा के राजनीतिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया.