सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका को वापस भेजते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट से पुनर्विचार करने को कहा है. कोर्ट ने NIA से मामले से संबंधित जांच सामग्री सीलबंद लिफाफे में हाईकोर्ट में प्रस्तुत करने को निर्देश दिए. सुप्रीम कोर्ट ने NIA के बिना मामले के विवरण देखे स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू करने पर सवाल उठाए हैं.