मुंबई में 1 परिवार के 4 सदस्यों की मौत की जांच के लिए पुलिस टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की जांच में परिवार के खाने-पीने की वस्तुओं में कोई जहरीला पदार्थ नहीं पाया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतकों के शरीर में दर्द निवारक दवा मॉर्फिन और हरे रंग का असामान्य बदलाव मिला है.