मुंबई के चेंबूर से भक्ति पार्क के बीच मोनोरेल भारी बारिश में दो घंटे तक बिजली कटने के कारण अटक गई थी. मोनोरेल में लगभग चार सौ यात्री सवार थे, जिनमें से दो सौ को खिड़की तोड़कर बचाया गया था. मोनोरेल के एक साइड झुकने से अंदर सवार यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत और गर्मी का सामना करना पड़ा.