मुंबई में पानी सप्लाई की लाइफलाइन वहां के सात जलाशय हैं. इन्हीं जलाशयों में जमा बारिश के पानी से पूरे साल शहर को इस्तेमाल करने योग्य पानी सप्लाई किया जाता है. ये जलाशय बारिश के पानी से ही रिचार्ज होते हैं. कम या देर से बारिश की वजह से यहां जल संकट का खतरा होता है.