MP पुलिस ने भर्ती जवानों को रात में ध्यान से पहले श्रीमद्भगवद्गीता का एक अध्याय पढ़ने के निर्देश दिए हैं. कांग्रेस ने इस पहल को पुलिस का भगवाकरण बताते हुए इसे संविधान के खिलाफ और अनुचित करार दिया है. बीजेपी ने इसे भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने वाला कदम बताया है.