भोपाल के आरिफ नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव का आरोप लगा था. लेकिन पथराव का सबूत नहीं मिला है. आरोपी अब्दुल हलीम ने एक महीने पहले फरियादी चरण सिंह कुशवाहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस जांच में पाया गया कि मुख्य आरोपी अब्दुल हलीम घटना के वक्त अपनी दुकान पर मौजूद था.