मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में प्रवेश कर सकता है. केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में अगले 6-7 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी है.