PM मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रेलवे की चार बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी इन परियोजनाओं पर लगभग चौबीस हजार छह सौ चौतीस करोड़ रुपये खर्च होंगे और छह वर्षों में पूरा होने का अनुमान है. परियोजनाओं से भारतीय रेल नेटवर्क में लगभग 854 किलोमीटर की नई मल्टी-ट्रैक लाइन जुड़ेगी.