महाराष्ट्र के कसारा और अकोला के बीच चलती मेल एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। आरोपी गजानन चव्हाण को कल्याण रेलवे पुलिस ने अकोला से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। आरोपी ने कल्याण स्टेशन पर लड़की से दोस्ती कर उसे अकोला ले जाकर ट्रेन में बलात्कार किया और फिर फरार हो गया।