नौगाम पुलिस स्टेशन में रखे विस्फोटक में अचानक धमाका हुआ था, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई है. धमाका एक्सीडेंटल था और इसमें विस्फोटक सामग्री को जांच के लिए थाने के बाहर रखा गया था. विस्फोटक सामग्री फरीदाबाद से जब्त की गई थी और इसमें अमोनियम नाइट्रेट होने का शक है.