नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली में दो बीजेपी विधायकों ने नॉन वेज बिक्री पर बैन की मांग करते हुए चिट्ठी लिखी है. इंदौर में विहिप के नेता ने नवरात्रि के दौरान मीट दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध पर रोक की मांग की है. हरियाणा ने नवरात्रि में मांस दुकानों को बंद करने और ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई का आदेश दिया है.