रेलवे के कुल 4.99 लाख हेक्टेयर भूमि में से लगभग 1,068 हेक्टेयर भूमि पर देशभर में अतिक्रमण पाया गया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया कि रेलवे भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि उपग्रह तकनीक और ड्रोन सर्वेक्षण से नए अतिक्रमणों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की जा रही है.