सुरक्षाबलों ने आंध्र प्रदेश में कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिडमा को मार गिराया है. माडवी हिडमा पर 26 बड़े सशस्त्र हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप था, जिनमें दरभा घाटी नरसंहार शामिल है. हिडमा PLGA बटालियन नंबर एक का प्रमुख था और CPI (माओवादी) केंद्रीय समिति का सबसे कम उम्र का सदस्य था.