अंतरवाली सराटी में मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल ने ओबीसी आरक्षण के लिए आमरण अनशन शुरू किया है. जरांगे ने 40 डिग्री तापमान में बिना पानी या ORS लिए अनशन जारी रखा है और सरकार से लिखित आदेश की मांग की है. मराठा आंदोलन के समर्थन में कई जिलों में प्रदर्शन हुए और हाईवे जाम कर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं हैं.