कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने केरल CM पिनराई विजयन के बाद अब तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की तारीफ की है. उनके बयान पर मचे बवाल के बाद पवन खेड़ा ने स्पष्ट किया कि अय्यर पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस से जुड़े नहीं हैं. खेड़ा के बयान पर अय्यर ने उन्हें रटाऊ प्रवक्ता बताया, साथ ही कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को राउडी कहा.