देश में एलपीजी सिलेंडरों की कमी के बीच प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक मकान से 32 गैस सिलेंडर बरामद कर आरोपी रिहान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है बिहार के पटना में गोदाम से 100 से अधिक घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं