कोलकाता के आनंदपुर में वाउ मोमोज के गोदाम में लगी आग में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लापता हैं पुलिस ने गोदाम मालिक गंगाधर दास को गिरफ्तार कर लिया है और डीएनए नमूने जांच के लिए एफएसएल भेजे जाएंगे हादसे के समय मजदूर गोदाम के अंदर सो रहे थे और आग इतनी तेज थी कि वे बाहर नहीं निकल पाए