कोलकाता में लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना की जांच जारी है. पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक सुरक्षा गार्ड है. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पीड़िता को जबरदस्ती गार्ड रूम ले जाते हुए दिखाया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत और फिंगर प्रिंट्स के नमूने एकत्र किए हैं.