किश्तवाड़ के चसोटी गांव में 14 अगस्त को बादल फटने से आई आपदा में लगभग साठ लोगों की मौत हुई है और कई लापता हैं बादल फटने के समय गांव के लगभग डेढ़ से दो सौ लोग मौजूद थे, जो अचानक आई तेज आवाज से दहशत में आ गए थे पहाड़ी इलाके के कारण सैलाब की सूचना समय पर नहीं मिल सकी, जिससे लोग अपनी जान बचाने में असमर्थ रहे