केरल के त्रिशूर के गुरुवायुर मंदिर में एक गैर-हिंदू महिला व्लॉगर ने तालाब में पैर धोते हुए वीडियो बनाया था. मंदिर प्रशासन ने इस घटना को परंपराओं का उल्लंघन मानते हुए तालाब में शुद्धिकरण अनुष्ठान शुरू किया. मंदिर के दर्शन सुबह पांच बजे से दोपहर बारह बजे तक प्रतिबंधित कर दिए गए . छह दिन शुद्धिकरण होगा.