कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में विधायकों की क्रॉस वोटिंग को लेकर बीजेपी बुरी तरह से भड़की नजर आ रही है. क्रॉस वोटिंग की जांच के लिए BJP मंदिर में बैठक करने जा रही है. जहां विधायकों को भगवान की कसम दिलाई जाएगी. यह बैठक प्रसिद्ध धर्मस्थल में होगी, जहां झूठ बोलने वाले को गंभीर परिणाम भुगतने की मान्यता है.