कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह में अयोग्य चिकित्सक और तकनीशियन शामिल पाए गए हैं, जो अभी फरार हैं. जांच में छह अवैध किडनी ट्रांसप्लांट की पुष्टि हुई है, जिनमें पांच आहूजा अस्पताल में और एक मेडलाइफ में हुआ. NCR के दो सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों पर भी फर्जी मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर मरीज भेजने का संदेह है.