शिमला के पास जुन्गा में स्थित 200 साल पुराना ऐतिहासिक महल भीषण आग से पूरी तरह नष्ट हो गया. आग दोपहर करीब एक बजे लगी और कुछ ही समय में महल पूरी तरह आग की चपेट में आ गया. इस महल का निर्माण 1800 के दशक में तत्कालीन क्योंथल रियासत के शासकों ने करवाया था.