विपक्षी सांसदों के जयशंकर को बार-बार टोके जाने से सदन में मौजूद गृह मंत्री अमित शाह काफी खफा हो गए. अमित शाह ने कहा कि भारत में शपथ लिए हुए विदेश मंत्री पर उन्हें भरोसा नहीं है, जबकि विदेशी बयानों पर भरोसा है. अमित शाह ने विपक्षी सांसदों पर कटाक्ष किया और कहा कि वे 20 सालों तक वहीं बैठे रहेंगे.